विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आठ आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से इस्लामिक स्टेट और तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित चार संगठनों के आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को यहां पुलिस ने दी।

लाहौर, 26 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से इस्लामिक स्टेट और तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित चार संगठनों के आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को यहां पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में हाल की आतंकवादी गतिविधियों, विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों की हत्या के मद्देनजर, पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रांत में व्यापक खुफिया-आधारित अभियान चलाया और 40 संदिग्ध आतंकवादियों से पूछताछ की।

सीटीडी ने एक बयान में कहा कि 40 संदिग्ध आतंकवादियों में से आठ को लाहौर, हाफिजाबाद, गुजरांवाला और शेखूपुरा से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आतंकवादी दाएश (आईएसआईएस), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), लश्कर-ए-झांगवी (जेईजे) और सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी) के हैं और आतंकी वित्तपोषण सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। बयान में कहा गया है कि उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुहम्मद मुश्ताक, सामी उल्लाह हबीब, आदिल जमाल, ओसामा खालिद, ममशाली खान, हाफिज अब्दुल रहमान, काशिफ महमूद और मंसूर अहमद के रूप में हुई है।

सीटीडी ने कहा कि उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनके आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू