विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आठ आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने शनिवार को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित रूप से जुड़े आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक जब्त किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, आठ अप्रैल पाकिस्तानी अधिकारियों ने शनिवार को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित रूप से जुड़े आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक जब्त किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर प्रांत के विभिन्न जिलों में अभियान चलाए, जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं।

सीटीडी के एक प्रवक्ता के अनुसार, "पंजाब आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को लाहौर और पंजाब प्रांत के तीन अन्य शहरों से प्रतिबंधित टीटीपी और तथाकथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।"

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

सीटीडी ने लाहौर, गुजरांवाला, डीजी खान और बहावलपुर में गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं और उन्हें पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।

प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से इस सप्ताह के दौरान 402 तलाशी अभियान चलाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट