देश की खबरें | आगरा में सिलिण्डर फटने से एक परिवार के आठ लोग झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को अचानक गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आगरा, 24 जनवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को अचानक गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद के घर में सुबह चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गयी ।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात को एक दबंग ने कथित रूप से एक युवती को उसके घर से उठा लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से युवती को आरोपी के घर से बरामद कर लिया । पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\