देश की खबरें | अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के गृह मंत्री तारिक एरियन ने बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 15 से अधिक अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अफगानिस्तान के गृह मंत्री तारिक एरियन ने बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 15 से अधिक अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि हताहतों में बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभी प्रारंभिक जानकारी है और मृतक संख्या बढ़ सकती है।

यह हमला उस समय हुआ, जब सांसद का काफिला काबुल के खोशल खान इलाके में एक चौराहे से गुजर रहा था। इस विस्फोट के कारण आप-पास खड़े असैन्य वाहनों में आग लग गई और निकटवर्ती इमारतें एवं दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वैसे काबुल में हालिया महीनों में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।

नाटो और प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, आईएस ने अफगानिस्तान में एक बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से शनिवार को किए गए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

उल्लेखनीय है कि दो दशक से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगान सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड