देश की खबरें | जयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, छह अन्य घायल: राजस्थान पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दूदू कस्बे में बृहस्पतिवार को एक रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, छह फरवरी राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दूदू कस्बे में बृहस्पतिवार को एक रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने कहा कि एक टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई और कार से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोखमपुरा में हुआ।

पुलिस के अनुसार जोधपुर डिपो की रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी और सामने से एक कार आ रही थी। टायर फटने के कारण बस ‘डिवाइडर’ पार कर कार से टकरा गई।

खंडेलवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान दिनेश कुमार रेगर, उनके भाई सुरेश रेगर, बबलू मेवाड़ा, किशन लाल, रविकांत, उनके भाई बाबू, नारायण लाल और प्रमोद सुथार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार ये सभी यात्री भीलवाड़ा के कोटडी कस्बे के निवासी थे और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोखमपुरा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘‘जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं घायल नागरिकों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड