देश की खबरें | महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत, तटीय जिलों में अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते रविवार को आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर की मौत बिजली गिरने से हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 जून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते रविवार को आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर की मौत बिजली गिरने से हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने रत्नागिरि और रायगढ़ जैसे तटीय जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग तथा पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वाह्न 11 बजे तक रत्नागिरि में सबसे अधिक 88.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद रायगढ़ में 65.3 मिमी, सिंधुदुर्ग में 43.8 मिमी, ठाणे में 29.6 मिमी और यवतमाल में 27.5 मिमी वर्षा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में आठ लोगों की जान गई है और दस लोग घायल हुए हैं।

मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती में मौत की घटनाएं हुईं, जिनमें से अधिकतर मौत आसमानी बिजली गिरने के कारण हुईं।

कोंकण क्षेत्र की प्रमुख नदियों में रत्नागिरि जिले की जगबुड़ी नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। आपदा प्रबंधन रिपोर्ट में कहा गया है यदि जलस्तर और बढ़ता है तो नदी के किनारे बसे खेड़, अलसुरे, चिंचघर और प्रभुवाडी गांव प्रभावित हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड