सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.37 लाख करोड़ रुपये घटा

केवल भारती एयरटेल और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई सेंसक्स में शामिल शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल 1,37,311.31 करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

केवल भारती एयरटेल और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 65,232.46 करोड़ रुपये घटकर 9,24,855.56 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,347.07 करोड़ रुपये गिरकर 4,87,083.88 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का 13,192.26 करोड़ रुपये घटकर 4,77,458.89 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 9,770.06 करोड़ रुपये घटकर 2,08,900.79 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 9,518.84 करोड़ रुपये. गिरकर 2,77,814.09 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 9,370.38 करोड़ रुपये गिरकर 2,83,293.70 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 7,805.20 करोड़ रुपये गिरकर 2,25,327.22 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का 75.04 करोड़ रुपये घटकर 7,10,439 करोड़ रुपये रहा।

वहीं भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 13,147.89 करोड़ रुपये बढ़कर 3,02,292.43 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का 7,744.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,02,330.13 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब शीर्ष 10 की सूची में रिलायंय सबसे ऊपर, उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एयरटेल, एचडीएफसी, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी रही।

बीते सप्ताह सेंसेक्स में 544.97 अंक की गिरावट रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड