देश की खबरें | तीन इनामी माओवादियों समेत आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन इनामी नक्सली समेत आठ माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 21 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन इनामी नक्सली समेत आठ माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में आठ नक्सलियों चंदर कुरसम (38), मंगली पोटाम (25), आयतू कोरसा (52), रामू लेकाम (26), महेश यादव (36), सुदरू हेमला (27), हुंगा डोडी (22) और सुरित यादव (39) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली चंदर, नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 12 का कमांडर है तथा उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है। वहीं मंगली पोटाम नेशनल पार्क एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नंबर दो की सदस्य है तथा उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि आयतू कोरसा जनताना सरकार का अध्यक्ष है तथा उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सली चंदर पर 2008 में मोदकपाल और तुनकीगुट्टा गांव के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल पर हमला करने का आरोप है। इस घटना में 10 जवान शहीद हुए थे तथा दो माओवादी मारे गए थे। इसके अलावा यह कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत उनकी मदद की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\