पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत, संक्रमण के 110 ताजा मामले
गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल में पिछले चौबीस घंटे में कम से कम आठ लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 126 हो गई।
गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बंद्योपाध्याय ने कहा कि राज्य में संक्रमण के 110 ताजा मामले सामने आए हैं जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,364 हो गई है।
बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,173 हो गई है।
गृह सचिव ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में कुल 5,007 नमूनों की जांच हो चुकी है।
इसके साथ ही राज्य में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 52,622 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
Tags
संबंधित खबरें
केरल सरकार का फैसला, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते खाड़ी देशों में SSLC और Plus Two परीक्षाएं स्थगित
International Women’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब है? जानें नारी सशक्तिकरण के महापर्व का इतिहास और इस साल की थीम
Bahraich Shocker: यूपी के बहराइच में होली से पहले खूनी खेल, जमीन विवाद में बेटे ने माता-पिता समेत 4 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या; VIDEO
RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22,195 पदों पर ग्रुप डी की भर्ती; आवेदन का आज आखिरी दिन, अभी भी है मौका; जल्द करें एप्लिकेशन
\