विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, लेबनान में एक सदी पुराना बाजार ध्वस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दीर अल-बला (गाजा पट्टी), 13 अक्टूबर (एपी) मध्य गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गयी। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दीर अल-बला (गाजा पट्टी), 13 अक्टूबर (एपी) मध्य गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गयी। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दीर अल-बला स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गयी। शवों को इसी अस्पताल में लाया गया था।

उसने बताया कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत गंभीर है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की है।

हमास के साथ युद्ध को एक साल से अधिक समय होने पर भी इजराइल के हमले जारी है और वह गाजा में लगभग हर दिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहा है।

हाल के महीनों में उसने विस्थापित लोगों द्वारा पनाह के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूलों को भी निशाना बनाया है। वह आतंकवादियों पर इन विस्थापित लोगों के बीच छिपने का आरोप लगाता है।

इजराइल ने उत्तरी गाजा को पूरी तरह से खाली करने का दबाव बनाया है। उत्तरी गाजा में इजराइल के हवाई और जमीनी बल जबालिया पर हमले कर रहे हैं, जहां उसके अनुसार आतंकवादी पुन: संगठित हो गए हैं।

इजराइल ने गाजा सिटी समेत उत्तरी गाजा को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया है। सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि अस्पतालों को भी खाली करने का आदेश दिया गया है, लेकिन उसने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।

इस बीच, इजराइल के हवाई हमलों में लेबनान में तुर्क काल का एक बाजार तबाह हो गया है।

इजराइली हवाई हमलों ने रात भर दक्षिण नेबातियेह शहर में तुर्क काल का एक बाजार ध्वस्त कर दिया जिसमें एक से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

लेबनान के सिविल डिफेंस ने कहा कि उसे 1910 के बाजार में 12 रिहायशी इमारतों और 40 दुकानों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

एक अलग घटना में लेबनानी रेड क्रॉस ने बताया कि अर्द्ध चिकित्सक दक्षिणी लेबनान में रविवार को इजराइली हवाई हमले में ध्वस्त एक मकान के मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट