विदेश की खबरें | उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के छह कर्मियों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 26 अकटूबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के छह कर्मियों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में असलम जांच चौकी पर हुआ।

सूत्रों ने बताया कि तीन पहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने जांच चौकी और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गये लोगों में चार पुलिसकर्मी, दो सैनिक और दो नागरिक शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड