विदेश की खबरें | कराची में बर्फ फैक्ट्री में धमाके में आठ की मौत, 30 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी पाकिस्तान के कराची शहर में बर्फ के एक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य जख्मी हो गए।

कराची, 23 दिसंबर दक्षिणी पाकिस्तान के कराची शहर में बर्फ के एक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य जख्मी हो गए।

न्यू कराची औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने में मंगलवार रात हुआ धमाका इतना जबर्दस्त था कि इससे आसपास के तीन और कारखानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि पास के रिहाइशी क्षेत्र के घरों में खिड़कियों के शीशे टूट गए।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि बॉयलर का एक बड़ा हिस्सा धमाके के बाद करीब 250 गज दूर जाकर गिरा जिससे दूसरे कारखानों और आवासीय सुविधाओं को नुकसान हुआ।

बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक मलबे से आठ शवों को निकाला गया है जबकि 30 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

राहत कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “बर्फ के कारखाने में ड्रम में भरकर रखे रसायनों की वजह से नुकसान ज्यादा हुआ।”

पुलिस ने कहा कि कारखाने का मालिक अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट