देश की खबरें | जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ श्रद्धालुओं की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि दोनों हादसे बुधवार रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के सरोखनपुर अंडरपास पर एक-दूसरे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुए।

पुलिस ने बताया कि दोनों हादसे बुधवार रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के सरोखनपुर अंडरपास पर एक-दूसरे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुए।

बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन ने एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल) में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल है।

सिंह ने बताया कि झारखंड के रहने वाले ये लोग एसयूवी से वाराणसी से अयोध्या जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के एक घंटे बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक ‘डबल डेकर’ बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस चालक, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

उसने बताया कि इस हादसे में बस सवार 27 यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दिल्ली के रहने वाले ये लोग चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद बस से अयोध्या जा रहे थे।

बदलापुर की क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और प्रशासन सबके समुचित इलाज का प्रबंध कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\