देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर एक पिकअप और एक आटो रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में सात साल की एक बच्ची समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

हमीरपुर (उप्र), 22 जून उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर एक पिकअप और एक आटो रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में सात साल की एक बच्ची समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना मौदहा थाना क्षेत्र के मकरांव इलाके में उस समय हुयी जब आम से लदा पिकअप वाहन, क्षमता से अधिक सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा से टकरा गया।

क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान श्यामबाबू (35), उसकी पत्नी ममता (30), पुत्री दीपांजलि (7), भतीजी रागिनी (15) पंचा (65) विजय (26), ऑटो चालक राजेश (25) और रजूलिया (45) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हमीरपुर में वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू