विदेश की खबरें | सर्बिया में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, 10 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी टेलीविजन ‘आरटीएस’ पर शुक्रवार को प्रसारित खबर के अनुसार, हमलावर ने राजधानी के 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित म्लाडेनोवैक शहर में एक स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की। खबर के अनुसार, पुलिस 21 वर्षीय संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी है जो हमले के बाद से फरार है।
सरकारी टेलीविजन ‘आरटीएस’ पर शुक्रवार को प्रसारित खबर के अनुसार, हमलावर ने राजधानी के 50 किलोमीटर दक्षिण में स्थित म्लाडेनोवैक शहर में एक स्वचालित हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की। खबर के अनुसार, पुलिस 21 वर्षीय संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी है जो हमले के बाद से फरार है।
तत्काल इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है और पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
इससे पहले बेलग्रेड में बुधवार को 13 वर्षीय लड़के ने अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल कर व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें उसके आठ सहपाठी और स्कूल का एक गार्ड मारा गया था।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बंदूक नियंत्रण को बढ़ावा देने पर जोर दिया और पुलिस ने नागरिकों से अपने-अपने हथियारों को सुरक्षित जगह पर रखने तथा बच्चों से दूर रखने का अनुरोध किया।
पुलिस ने बुधवार को कहा कि किशोर ने हमले के लिए अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल किया था। वह इसके लिए करीब एक महीने से साजिश रच रहा था।
पुलिस के मुताबिक उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपनी कक्षा की तस्वीरें बनाई थीं और उन छात्रों की सूची बनाई थी जिन्हें वह मारना चाहता था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)