जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन फरवरी में 5.8 प्रतिशत बढ़कर चार माह के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में वृद्धि का चार माह का उच्च स्तर है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 31 मार्च कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से फरवरी में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में वृद्धि का चार माह का उच्च स्तर है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

फरवरी, 2021 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.3 प्रतिशत घटा था। इस साल जनवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन चार प्रतिशत बढ़ा था।

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कोयले का उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़ा। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 12.5 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में 8.8 प्रतिशत और सीमेंट में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों अप्रैल-फरवरी के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों....कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.1 प्रतिशत घटा था।

बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 2.5 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\