देश की खबरें | नामीबिया से आने वाले आठ चीतों में दो भाई भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नामीबिया से भारत लाये जा रहे आठ चीतों में एक कुपोषित मादा चीता शामिल है जिसे वन्यकर्मियों ने उपचार देकर स्वस्थ किया है। वहीं इन चीतों में दो भाई भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर नामीबिया से भारत लाये जा रहे आठ चीतों में एक कुपोषित मादा चीता शामिल है जिसे वन्यकर्मियों ने उपचार देकर स्वस्थ किया है। वहीं इन चीतों में दो भाई भी शामिल हैं।

भारत सरकार ने 1952 में चीता को देश में विलुप्त प्राणी घोषित किया था।

सरकार ने 1970 के दशक की शुरुआत में इस प्रजाति को पुन: बसाने के प्रयास शुरू किये और नामीबिया के साथ इस साल 20 जुलाई को एक करार किया गया। वह चीता प्रतिस्थापन कार्यक्रम को शुरू करने के लिए आठ चीते भारत को दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर छोड़ सकते हैं।

अपनी तरह के पहले अंतर-महाद्वीपीय मिशन के तहत पांच मादा और तीन नर चीते नामीबिया की राजधानी विंडहोक से एक विशेष रूप से तैयार बोइंग 747-400 विमान से भारत के लिए रवाना होंगे। वे रातभर की हवाई यात्रा के बाद 17 सितंबर, शनिवार सुबह जयपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद चीतों को उनके नये आशियाने-मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क तक हेलीकॉप्टरों से ले जाया जाएगा।

चीता कंजर्वेशन फंड (सीसीएफ) के अनुसार दो से पांच साल की उम्र के पांच मादा चीता और 4.5 से 5.5 साल उम्र के नर चीता आएंगे। सीसीएफ एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है जिसका मुख्यालय नामीबिया में है।

नर चीतों में दो भाई हैं जो नामीबिया में ओत्जीवारोंगो के पास सीसीएफ के 58000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले निजी अभयारण्य में जुलाई 2021 से रह रहे हैं। इस प्रजाति के नर शावक जीवनभर साथ रहते हैं और एकजुट होकर शिकार करते हैं।

एक अन्य नर चीता नामीबिया के संरक्षित वन्यजीव अभयारण्य एरिंडी प्राइवेट गेम रिजर्व में मार्च 2018 में जन्मा था। उसकी मां भी वहीं जन्मी थी।

इन चीतों में एक मादा भी है जो अपने भाई के साथ दक्षिण पूर्व नामीबिया में गोबाबिस के पास मिली थी। दोनों बहुत कुपोषित थे और सीसीएफ का मानना है कि उनकी मां कुछ सप्ताह पहले ही एक दावानल में मर गयी थी। ये सितंबर 2020 से सीसीएफ के केंद्र में रह रहे हैं।

एक अन्य मादा चीता जुलाई 2022 में सीसीएफ के पड़ोस के खेत में जाल बिछाकर पकड़ी गयी थी। यह खेत नामीबिया के एक प्रसिद्ध कारोबारी का है।

एक मादा चीता एरिंडी प्राइवेट गेम रिजर्व में अप्रैल 2020 में जन्मी थी। उसकी मां सीसीएफ के चीता पुनर्वास कार्यक्रम में थी और उसे दो साल से कुछ समय पहले सफलतापूर्वक जंगल में वापस भेज दिया गया था।

चौथी मादा चीता 2017 के आखिर में गोबाबिस के पास एक खेत में कुछ श्रमिकों को मिली थी। वह भी कुपोषित थी और उसे उपचार कर दुरुस्त किया गया।

सीसीएफ के कर्मियों ने एक अन्य मादा चीता को फरवरी 2019 में नामीबिया के उत्तर पश्चिम हिस्से में कमनजाब गांव के पास से पकड़ा था।

सीसीएफ के अनुसार जो विमान चीतों को भारत ला रहा है उसमें इस तरह बदलाव किये गये हैं कि चीतों के पिंजरे मुख्य केबिन में रहें और पशुचिकित्सक उन तक पहुंच सकें।

इस मिशन पर आठ अधिकारी और विशेषज्ञ नजर रखेंगे जिनमें नामीबिया में भारत के राजदूत प्रशांत अग्रवाल, प्रोजेक्ट चीता के मुख्य वैज्ञानिक तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन यादवेंद्र देव विक्रमसिंह झाला, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से सनत कृष्ण मूलिया, सीसीएफ संस्थापक और कार्यकारी निदेशक लॉरी मार्कर और सीसीएफ से विशेषज्ञ एलि वॉकर आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री इन चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोटे पृथक बाड़ों में छोड़ेंगे जहां वे 30 दिन के लिए रहेंगे। इसके बाद इन्हें छह वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल