देश की खबरें | दिल्ली में पूरे उत्साह से मनाई गई ईद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया और ऐतिहासिक जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद सहित कई मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया और ऐतिहासिक जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद सहित कई मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए उनसे मिलने गए और उन्होंने मवेशियों की कुर्बानी के बाद साथ मिलकर भोजन किया।

यमुना विहार के सूफियान ने कहा कि बकरे और भैंस जैसे मवेशियों की कीमत शुक्रवार तक बढ़ रही थीं, लेकिन रविवार को ये कम हो गईं। इसके कारण उन लोगों ने भी मवेशियों को खरीद लिया, जिन्होंने कुर्बानी देने की पहले कोई योजना नहीं बनाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार तक लगभग 20-22 किलोग्राम वजन के मध्यम आकार के बकरे 25,000 से 30,000 रुपये में बिक रहे थे। कीमतों में तेजी से मांग में कमी आई, जिसके बाद कई ऐसे लोगों ने भी कुर्बानी देने के लिए पशुओं को खरीद लिया, जो उन्हें खरीदने में असमर्थ थे।’’

ईद के दिन कसाइयों की भी खूब कमाई हुई और वे कुर्बानी देने में मदद करने के लिए लोगों के घरों में भी गए।

यमुना पार क्षेत्र में रहने वाले कसाई बबलू ने कहा, ‘‘मुझे करीब 18-20 लोगों ने कुर्बानी देने में मदद करने के लिए बुलाया और मैंने पूरे दिन हर कुर्बानी के लिए करीब 1,000 रुपए लिए।’’

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों को बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड