देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-अजहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में शनिवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज अदा की।

लखनऊ, सात जून उत्तर प्रदेश में शनिवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज अदा की।

राज्य की राजधानी लखनऊ में शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई जिसके बाद देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सुरक्षा की दुआ की गई।

एक वीडियो संदेश में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शनिवार को कहा, “पूरे देश में एक बहुत अच्छे माहौल में बकरीद मनाई जा रही है। साथ ही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा जारी यह सलाह भी मानने की अपील की गई है कि केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी दें जिन पर प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था के मुताबिक ही अपशिष्ट का निस्तारण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नमाज के बाद देश के विकास और रक्षा के साथ ही सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा की दुआ करनी चाहिए।’’

ईद-उल-अजहा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रदेश में इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए थे।

संभल जिले में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने ईदगाह पर संवाददाताओं को बताया, “हमने ईद-उल-अजहा के लिए शांति समिति की बैठक की थी। हर किसी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं करने की सहमति जताई थी। हमने तीन स्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की है।”

उन्होंने बताया, ‘‘सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमने मौलाना, मुफ्ती और मस्जिद के प्रतिनिधियों से बात की। हर किसी ने परंपरागत ढंग से चीजें करने और कोई नयी परंपरा शुरू नहीं करने की सहमति दी। सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और कुर्बानी के लिए 19 स्थान निर्धारित किए गए हैं।’’

मौलाना जाहिरुल इस्लाम ने संभल में ईदगाह में नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

वहीं, बरेली नगर और ग्रामीण इलाकों में भी ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ईद की नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और मुबारकबाद दी। सुबह से ही सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही।

अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 367 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। जिला प्रशासन ने अलग अलग इलाकों में नमाज के लिए समय तय किए थे ताकि शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की जा सके।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि लोग भारी हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मना रहे हैं और जिले में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड