देश की खबरें | राजस्थान में पारंपरिक उत्साह से मनाई गई ईद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को ईद पारंपरिक उत्साह के साथ मनायी गयी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की एवं एक-दूसरे को बधाई दी।
जयपुर, 31 मार्च राजस्थान में सोमवार को ईद पारंपरिक उत्साह के साथ मनायी गयी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की एवं एक-दूसरे को बधाई दी।
यहां जामा मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर काजी खालिद उस्मानी, शहर मुफ्ती मोहम्मद जाकिर नौमानी और अन्य नेताओं ने समुदाय के लोगों को संबोधित किया।
हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने ईदगाह मदरसे की छत पर खड़े होकर नमाजियों पर फूल बरसाए तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
हालांकि, कुछ लोग वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईदगाह पहुंचे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया और ईद की बधाई दी।
अजमेर में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर नमाज अदा की।
जोधपुर में हजारों की संख्या में इस समुदाय के लोग जालोरी गेट के पास ईदगाह पर एकत्र हुए और नमाज अदा की।
इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
सीकर में इमाम हाफिज मोहम्मद इब्राहिम की अगुआई में जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)