देश की खबरें | पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, मस्जिदों में अता की गई विशेष नमाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के साथ शनिवार को पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया।

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 22 अप्रैल रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के साथ शनिवार को पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया।

इस अवसर पर दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर पूरे देश की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।

दिल्ली में ईद का जश्न शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने के बाद शुरू हुआ।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईद की विशेष नमाज के लिए फतेहपुरी मस्जिद, ईदगाह और सुनहरी मस्जिद में काफी भीड़ उमड़ी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर के मुख्य बाजारों, खासकर जामा मस्जिद और चांदनी चौक के आसपास के बाजारों में लोग त्योहार के लिए खरीददारी करते दिखे।

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।

सक्सेना ने ट्वीट किया, "ईद-उल-फितर के मुक़द्दस मौके पर सभी को मुबारकबाद। मेरी कामना है कि ख़ुशी, अमन, नेमत और सौहार्द का यह त्योहार सभी के जीवन में प्रगति, समृद्धि और खुशहाली लाये।"

केजरीवाल ने पूरे देश में शांति, भाईचारा और खुशहाली और भारत के दुनिया में नंबर एक देश बनने की कामना की।

केरल में उम्र और आर्थिक ऊंच नीच के दायरे से परे होकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की।

केरल के उपराज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन सहित राज्य के प्रमुख गणमान्य लोगों ने ईद की बधाई दी।

केरल के राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक खान ने कोल्लम जिले के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की।

मुख्यमंत्री विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘ ईद-उल-फितर संस्कृतियों और धर्मों की सीमाओं से परे हमें एक साथ लेकर आए। इस विशेष दिन को आपस में प्रेम बांटने के उत्सव के तौर पर मनाए।सभी को इस खास दिन की बधाई।’’

असम में भी शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।

गुवाहाटी में ईद की नमाज मचखोवा ईदगाह मैदान, बुरहा जामा मस्जिद और हटीगांव ईदगाह मैदान में अदा की गई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में शनिवार को हजारों की संख्या में विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढ़ी।

बड़ी संख्या में लोगों को बांद्रा के मोहम्मद अली रोड, गोवंडी और कुर्ला में नमाज पढ़ते हुए देखा गया। लोगों को नमाज अदा करने के बाद कब्रिस्तानों में जाते देखा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को लोगों को ईद और अक्षय तृतीया की बधाई दी।

राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि रमजान का पवित्र महीना रोजे, इबादत और जकात के माध्यम से आंतरिक शुद्धि का है। रमजान स्वयं की अनुभूति के माध्यम से दुनिया के कल्याण का मार्ग दिखाता है।

उन्होंने कहा कि ‘‘ईद-उल-फितर सभी के लिए खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए और यह सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे। मैं सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को।’’

मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने संदेश में कहा कि अक्षय तृतीय वर्ष के उन दिनों में शामिल है जब कोई नयी शुरुआत की जाती है।

उन्होंने कहा कि रमजान ईद रोजे, कुर्बानी की शिक्षाओं और समर्पण के बाद मनाया जाता है।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)अध्यक्ष शरद पवार, पार्टी सांसद नेता सुप्रीया सुले ने भी लोगों को ईद और अक्षय तृतीया की बधाई दी।

कश्मीर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया और डल झील के किनारे हजरतबल मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुटे।

बहरहाल, प्राधिकारियों ने पुराने शहर में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी। एक दिन पहले उन्होंने जुमे की नमाज की अनुमति दी थी।

अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने कहा कि नमाज सुबह साढ़े सात बजे नहीं हो सकी क्योंकि लोगों को पहले घोषित समय के अनुसार दूरदराज के इलाकों से आना था।

शहर में मस्जिदों, ईदगाह और अन्य स्थानों पर नमाज पढ़ने के साथ ही ईद का जश्न शांतिपूर्वक मनाया गया।

हजरतबल मस्जिद में सबसे अधिक संख्या में लोग जुटे। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला समेत कई जाने-माने लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्‍यमंत्री ने शनिवार को अपने ट़वीट में कहा, ''ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।''

उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फितर मनाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े