विदेश की खबरें | मिस्र: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद से निपटने के लिए ‘सामूहिक’ संकल्प को दोहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री के नेतृत्व में यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय वार्ता में भारत के एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद से निपटने के लिए देश के ‘‘सैद्धांतिक रुख’’ और ‘‘सामूहिक संकल्प’’ को दोहराया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काहिरा, चार जून मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री के नेतृत्व में यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय वार्ता में भारत के एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद से निपटने के लिए देश के ‘‘सैद्धांतिक रुख’’ और ‘‘सामूहिक संकल्प’’ को दोहराया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मिस्र के प्रमुख बुद्धिजीवियों, मीडिया क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और विशेषज्ञों के साथ ‘‘कारगर’’ बातचीत की।

यहां भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मिस्त्र के पूर्व विदेश मंत्री नबील फहमी के नेतृत्व में आयोजित संवाद सत्र में प्रतिनिधिमंडल ने ‘‘आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के सैद्धांतिक रुख और सामूहिक संकल्प को दोहराया और मिस्र के निरंतर समर्थन का स्वागत किया।’’

यह वार्ता प्रतिनिधिमंडल की मिस्र की दो दिवसीय यात्रा के दौरान की गतिविधियों का एक हिस्सा है जो उसके चार देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का मिस्र के प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा साक्षात्कार भी लिया गया।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘उच्च स्तरीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का मिस्र के प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। सदस्यों ने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।’’

समूह ने हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ‘‘अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों’’ को श्रद्धांजलि दी।

दूतावास ने कहा, ‘‘यह स्मारक भारत और मिस्र के बीच साझा बलिदान और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।’’

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने समाधि स्थल में आगंतुक पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए।

इससे पहले दिन में प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री बद्र अब्देलती से मुलाकात की। अब्देलती ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काहिरा की एकजुटता दोहराई और आतंकवाद-रोधी कार्रवाई पर द्विपक्षीय सहयोग का स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत से भी मुलाकात की और 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के व्यापक राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध पर चर्चा की।

सुले के अलावा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी, अनुराग ठाकुर और वी मुरलीधरन, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और आनंद शर्मा, तेदेपा नेता एल. श्री कृष्ण देवरायलु, आम आदमी पार्टी के नेता विक्रमजीत सिंह साहनी और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट