देश की खबरें | कोविड-19 को दोबारा बढ़ने से रोकने के प्रयास जारी : ठाकरे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आहूत एक बैठक में कहा कि राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि प्रदेश में कोविड-19 का दोबारा प्रकोप न फैल जाए।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने यह भी कहा कि महामारी उन्मूलन के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में अस्पताल बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नए मामले आए सामने : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने कोरोना वायरस संक्रमण या संक्रमण हुई मौत का एक भी मामला नहीं छुपाया है और पूरी पारदर्शिता के साथ आंकड़े साझा किए हैं।

मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर बात कर कोविड-19 से निपटने के उपायों की समीक्षा की।

यह भी पढ़े | Plasma Bank for COVID-19 treatment: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्लाज्मा बैंक खोलने की पहल बनी कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी.

बयान के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से होने वाली मौतों का दर एक प्रतिशत से भी कम करने की जरुरत पर बल दिया।

बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा, ‘‘राज्य में मृत्यु दर को कम किया जा रहा है और मुंबई के धारावी और वर्ली में हालात नियंत्रित करने लिए तारीफ हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। प्रयास जारी हैं कि राज्य में कोविड-19 दोबारा सर ना उठा सके।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद उन लोगों को अन्य संक्रमण हो गया, ऐसे लोगों के इलाज के लिए तंत्र तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने अलग-अलग तरह के वायरस कैसे और कहां से आते हैं, यह पता लगाने के लिए अनुसंधान पर भी जोर दिया।

ठाकरे ने गैर-पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं लेने की बात भी दोहरायी ताकि उनके जीवन को खतरे में ना डाला जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में 3.5 लाख बिस्तर ऐसे हैं जिनमें वेंटिलेटर और अन्य उपकरण जुड़े हुए हैं।

इस बैठक में केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और हर्षवर्धन ने भी भाग लिया। इसमें महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)