जरुरी जानकारी | विस्तार के विलय पर विदेशी प्रतिस्पर्धा नियामकों की मंजूरी लेने की कोशिश जारीः एयर इंडिया प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विस्तार एयरलाइन के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इस सौदे पर सिंगापुर एवं अन्य क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा नियामकों से अनुमोदन प्राप्त करने के लिए काम कर रही है।

मुंबई, आठ सितंबर एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विस्तार एयरलाइन के विलय के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इस सौदे पर सिंगापुर एवं अन्य क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा नियामकों से अनुमोदन प्राप्त करने के लिए काम कर रही है।

टाटा समूह अपनी चार एयरलाइंस को विलय के जरिये दो एयरलाइन में एकीकृत करने की प्रक्रिया में है। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में घाटे में चल रही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का सरकार से अधिग्रहण किया था।

कैंपबेल ने शुक्रवार को कर्मचारियों को प्रेषित अपने साप्ताहिक संदेश में कहा कि एयर इंडिया के साथ विस्तारा के नियोजित विलय को सीसीआई की मंजूरी ‘‘टाटा की चार एयरलाइंस को दो एयरलाइन में एकीकृत करने की दिशा में एक स्वागत योग्य और महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि अभी कुछ और काम भी किए जाने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे अंतिम रूप देने से पहले हमें सिंगापुर सहित कुछ अन्य न्यायक्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा नियामकों से भी अनुमोदन की जरूरत है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’

कैंपबेल ने कहा कि इस बीच, ‘‘हम एक ऐसे एकीकरण की योजना बना रहे हैं जो हमारे भावी एयरलाइन समूह को अधिक मजबूत बनाएगा।’’

सीसीआई ने एयर इंडिया और विस्तार के प्रस्तावित विलय को कुछ शर्तों के साथ एक सितंबर को मंजूरी दे दी थी।

विस्तार और एयर इंडिया टाटा समूह की पूर्ण-सेवा वाली एयरलाइंस हैं। विस्तार में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

टाटा समूह ने पिछले साल नवंबर में एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तार के विलय की घोषणा की, जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

प्रस्तावित विलय के लिए सीसीआई से इस साल अप्रैल में मंजूरी मांगी गई थी। इसमें टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल), एयर इंडिया लिमिटेड, टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड (टीएसएएल) और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड पक्ष बने हैं।

इस सौदे के बाद एयर इंडिया देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन और दूसरी बड़ी घरेलू एयरलाइन बन जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू