देश की खबरें | उत्तराखंड में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास जारी: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पर्यटकों का एक समूह उत्तराखंड के प्रमुख चार धाम स्थल यमुनोत्री में फंस गया है और स्थानीय अधिकारी उन्हें बचाने तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जुलाई महाराष्ट्र के पर्यटकों का एक समूह उत्तराखंड के प्रमुख चार धाम स्थल यमुनोत्री में फंस गया है और स्थानीय अधिकारी उन्हें बचाने तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है। हालांकि, शिंदे ने यह नहीं बताया कि महाराष्ट्र के कितने पर्यटक उत्तराखंड में फंसे हुए हैं।

शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र के कुछ लोग यमुनोत्री धाम में फंसे हुए हैं। मैंने महाबलेश्वर (सतारा जिले में) के एक प्रभावित पर्यटक से बात की है। हम उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं और उन्होंने हमें बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। बचाए जाने के बाद फंसे हुए तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश में सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।"

उपमुख्यमंत्री विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां वर्तमान में राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र आयोजित हो रहा है।

रविवार को बादल फटने से हुए भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री फंस गए। मंदिर तक जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर टूट जाने के कारण सोमवार को भी यमुनोत्री की तीर्थयात्रा बाधित रही।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि सोमवार को सामान्य बारिश होने से, यमुनोत्री के साथ सड़क को ठीक करने के काम में तेजी आई है। आर्य ने सोमवार को कहा, "इसे यातायात के लिए खोलना हमारी प्राथमिकता है। जानकीचट्टी और अन्य स्थानों पर रुके यमुनोत्री तीर्थयात्री सुरक्षित हैं। उनके लिए चिकित्सा दल, प्रशासनिक कर्मी और पर्याप्त खाद्य सामग्री मौजूद है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल