देश की खबरें | मराठाओं को आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयास : महाराष्ट्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सांसद संभाजी छत्रपति से शुक्रवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण उपलबध कराने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयासों को रोका नहीं है।

Corona

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सांसद संभाजी छत्रपति से शुक्रवार को कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण उपलबध कराने के लिए राज्य सरकार ने अपने प्रयासों को रोका नहीं है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने उच्चतम न्यायालय के पांच मई के निर्णय के बाद मुद्दे पर चर्चा करने के लिए ठाकरे से मुलाकात की।

शीर्ष अदालत ने नौकरियों और शिक्षा में मराठाओं को दिए गए आरक्षण को निरस्त कर दिया था।

बैठक में मौजूद रहे राज्य के लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘‘चर्चा सकारात्मक रही और ठाकरे ने स्पष्ट किया कि सरकार का रुख समुदाय को न्याय सुनिश्चित करने का है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’’

मराठा आरक्षण मुद्दे पर मंत्रिमंडल की एक उप-समिति के प्रमुख चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने आरक्षण बहाल कराने के प्रयासों को छोड़ा नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संबंधित आरक्षण कानून राज्य की भाजपा सरकार के तहत लाया गया था, लेकिन अब भगवा दल इसे बहाल कराने के लिए कुछ नहीं कर रहा है और केवल आंदोलन शुरू करने की धमकी दे रहा है।

राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विश्लेषण के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिलीप भोसले के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एक समिति गठित की है जिसके 31 मई तक रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी