देश की खबरें | राजनीति की खातिर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है : के सी आर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि राजनीति की खातिर देश को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है।

हैदराबाद, 17 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि राजनीति की खातिर देश को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है।

पड़ोसी मेडचल-मल्काजगिरि जिले के समेकित जिला कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समाज में घृणा फैल जाती है तो एकता सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि किसी बंगले का निर्माण करना हो तो उसके लिए ढेर सारे प्रयास की जरूरत होती है। उसे नष्ट करने में महज दस दिन लगते हैं। निर्माण के लिए बहुत प्रयास की जरूरत होती है। आज तुच्छ राजनीति के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर भारत को बांटने की चेष्टा की जा रही है। यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर बिना किसी भेदभाव के देशवासियों के बीच एकता स्वतंत्रता का पूरा फायदा उठाने के वास्ते देश के लिए अहम है।

काफी तरक्की कर चुके चीन, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को जाति एवं पंथ के नाम पर बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में जो कुछ हासिल हुआ है, उसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘‘ राजनीतिक फायदे के वास्ते किसी भी हद तक जाने वाली नकारात्मक एवं विध्वंसक शक्तियां हमेशा बनी रहती हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग एकजुट रहें तथा ऐसी शक्तियों के जाल में न फंसे जो उनका ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान