देश की खबरें | पुलवामा हमले पर प्रभावी कार्रवाई ने दिखाया कि भारत अपने सैनिकों के लिए कड़े निर्णय ले सकता है: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के खिलाफ ‘‘प्रभावी कार्रवाई’’ करके भारत ने यह उदाहरण पेश किया कि वह अपने सैनिकों के सम्मान में कड़े निर्णय ले सकता है।

नयी दिल्ली,19 फरवरी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के खिलाफ ‘‘प्रभावी कार्रवाई’’ करके भारत ने यह उदाहरण पेश किया कि वह अपने सैनिकों के सम्मान में कड़े निर्णय ले सकता है।

शाह ने यहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वर्ष के इतिहास पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि सीआरपीएफ की तरह केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) बेहद कठिन कार्य स्थितियों का सामना करते हैं लेकिन उन्हें ‘‘उचित पहचान’’ नहीं मिली। हालांकि, यह सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि इन जवानों और उनके परिवारों की जिंदगियां बेहतर बनाई जाएं।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारा देश पुलवामा हमले को बेहद संजीदगी और सहानुभूति के साथ देखता है। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।’’

शाह ने कहा,‘‘लेकिन यह पहली बार था कि जब भारत ने प्रभावी कार्रवाई करके यह सुनिश्चित किया कि सीआरपीएफ के जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाए। साथ ही यह उदाहरण पेश किया कि वह अपने सैनिकों के सम्मान में कड़े निर्णय ले सकता है।’’

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह शहादत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

वह वसंत कुंज इलाके में सीआरपीएफ परिसर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘ मेरा मानना है कि सीएपीएफ के जवान और राज्य पुलिस मिल कर जिस प्रकार से काम करती है, उन्हें वह पहचान और प्रसिद्धि नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे। मैं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं.... मुझे अब तक सफलता नहीं मिली है....हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि सीएपीएफ के जवानों में संतोष का स्तर 85 फीसदी तक पहुंचे और प्रत्येक जवान को अपने परिवार के साथ हर वर्ष सौ दिन बिताने का अवसर मिले।’’

शाह ने कहा कि ‘‘रक्षा प्रथम’’ नामक यह किताब सेवारत जवानों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि साथ ही उन्हें भी प्रेरित करेगी, जो देश की सेवा के लिए इसमें शामिल होना चाहते हैं।

केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड