जरुरी जानकारी | ईईएसएल की ब्रिटेन में 15 करोड़ पौंड निवेश की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी लि. (ईईएसएल) ने ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजार में इस साल 15 करोड़ ब्रिटिश पौंड के निवेश की योजना बनायी है।

लंदन, 17 जून भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी लि. (ईईएसएल) ने ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजार में इस साल 15 करोड़ ब्रिटिश पौंड के निवेश की योजना बनायी है।

बिजली मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त उद्यम ईईएसएल की ब्रिटेन में संयुक्त उद्यम एनर्जी प्रो एसेट्स लि. (ईपीएएल) के तहत किये जाने वाले निवेश में विकेंद्रित ऊर्जा प्रणाली पर जोर दिया जाएगा। यह प्रणाली दक्ष रूप से बिजली उपलब्ध कराने के साथ ‘हीटिंग’ और ‘कूलिंग’ भी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

ईईएसएल ने कहा कि 15 करोड़ ब्रिटिश पौंड का निवेश ब्रिटेन और आयरलैंड के बाजार में संबंधित परियोजनाओं (ऊर्जा, हीट एवं कूलिंग) के विकास, वित्त पोषण और एडिना का आधार आस्ट्रेलिया में विस्तार करने में किया जाएगा।

ईईएसएल और ब्रिटेन की परामर्श कंपनी एनर्जी प्रो लि. की संयुक्त उद्यम ईपीएएल हाल में ब्रिटेन में तीव्र वृद्धि वाली भारतीय कंपनी के रूप में उभरी है। ब्रिटेन की ‘हीट एंड पावर’ कंपनी एडिना के अधिग्रहण के बाद से भारतीय कंपनी का तीव्र विकास हुआ है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण पर भारत-ब्रिटेन भागीदारी को मजबूत बनाने में ईपीएएल का गठन मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी रणनीति खुद से आगे बढ़ने की है। ईपीएएल ने ब्रिटेन में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी का अधिग्रहण किया...इस अधिग्रहण ने ईईएसएल को एक साथ गैस आधारित बिजली उत्पादन, ‘कूलिंग’ और गर्माहट’ पैदा करने वाली परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।’’

ईपीएएल की तरफ से ब्रटेन की कंपनी एडिना के सीईओ एच रिचमंड ने कहा कि कंपनी की दुनिया भर में हरित बिजली और ‘कूलिंग’ तकनीक के प्रसार की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू