जरुरी जानकारी | मलेशिया एक्सचेंज में रिकॉर्डतोड़ तेजी से खाद्य तेलों के दाम चढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को ज्यादतर खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल विदेशी बाजारों में रिकॉर्डतोड़ तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को ज्यादतर खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया।

बाजार सूत्रों ने बताया मलेशिया एक्सचेंज 9.5 प्रतिशत तक उछल गया तथा शिकॉगो एक्सचेंज में तीन प्रतिशत की तेजी थी।

उन्होंने कहा कि सरकार को घरेलू स्तर पर तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना होगा। घरेलू बाजारों में देसी तेल.....सरसों और मूंगफली तेल से पूर्ति हो रही है क्योंकि विदेशी तेल बहुत महंगे हो रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि देश की आयातित तेलों पर 60 प्रतिशत जबकि घरेलू तेलों पर 40 प्रतिशत निर्भरता है। इसके बावजूद देसी तेल....विदेशी तेलों से 15 से 20 रुपये लीटर सस्ते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों में पूरी तरह से आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर हम आत्मनिर्भर होंगे तो तिलहन और डीओसी (खली) का निर्यात करके हजारों करोड़ की विदेशी मुद्रा कमा सकते है और घर का पैसा घर में ही रहेगा।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,690-7,740 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,060 - 7,195 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,715 - 2,905 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,435-2,515 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,585 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 15,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,600-7,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 7,300-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड