देश की खबरें | ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी समूह की 253.62 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कुछ कंपनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में जमा 253.62 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हांगकांग स्थित कुछ कंपनियों के रत्न, जेवरात और बैंक में जमा 253.62 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कंपनियों की कुछ संपत्तियों की पहचान ‘वॉल्ट’ में रखे गये रत्न और जेवरात तथा वहां मौजूद खातों में जमा राशि के रूप में की गई है।

बयान में कहा गया है इन संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि बैंक खातों में 3.098 करोड़ (अमेरिकी) डॉलर और 57.5 लाख हांगकांग डॉलर जमा थे जो 253.62 करोड़ रुपये (22 जुलाई 2022 की तारीख तक) के बराबर हैं।

नीरव मोदी (51) अभी ब्रिटेन की जेल में कैद है। वह पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।

ईडी ने कहा कि नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही लंदन में आखिरी चरण में है।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि हांगकांग में नीरव मोदी की यह संपत्ति जब्त किये जाने के साथ अब तक उसकी कुल 2,650.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

ईडी ने कहा, ‘‘साथ ही, मुंबई की एक विशेष अदालत के आदेशों पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम,2018 के प्रावधानों के तहत नीरव मोदी और उसके सहयोगियों की 1,389 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।’’

एजेंसी ने बताया कि जब्त की गई कुछ संपत्तियां प्रभावित बैंकों को सौंपी जा चुकी हैं।

मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी और कुछ अन्य के खिलाफ ईडी धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है। धोखाधड़ी का यह मामला मुंबई स्थित पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा से संबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\