देश की खबरें | ईडी ने कर्नाटक वक्फ बोर्ड को 3.82 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड से कथित धोखाधड़ी के एक मामले में धन शोधन जांच के बाद बोर्ड को 3.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वापस कर दी है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड से कथित धोखाधड़ी के एक मामले में धन शोधन जांच के बाद बोर्ड को 3.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वापस कर दी है।

धन शोधन का यह मामला विजया बैंक के दो अधिकारियों और वक्फ बोर्ड के प्रथम श्रेणी सहायक सैयद सिराज अहमद नामक व्यक्ति के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि वक्फ बोर्ड ने विजया बैंक में सावधि जमा खाते खोलने के लिए 4,00,45,465 रुपये के दो चेक जारी किए। बयान में कहा गया कि हालांकि, खाते खोलने के बजाय, धन को फर्जी संस्थाओं को ‘‘हस्तांतरित कर दिया गया।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि यह पाया गया कि 4 करोड़ रुपये ‘वेरकीज रिएलिटीज प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के खाते में अंतरित किए गए, जिसमें से 1.10 करोड़ रुपये एक मर्सिडीज कार की खरीद पर खर्च किए गए, जबकि 2,72,74,444 रुपये एक अन्य खाते में हस्तांतरित कर दिए गए।

इस जांच के तहत एजेंसी ने 2017 में 3.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थीं और उसी साल मार्च में छह व्यक्तियों और इकाइयों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया, जिनमें वेरकीज रिएलिटीज भी शामिल है।

यह अभियोजन शिकायत बेंगलुरु स्थित विशेष धन शोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में दाखिल की गई थी।

पीएमएलए और इसके 'मुख्य उद्देश्य' यानी अपराध से अर्जित धन को असली पीड़ित को लौटाने के तहत, ईडी ने कोई आपत्ति नहीं जतायी जब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने यह धन कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड को लौटाने पर विचार किया, जो इस मामले में सही हकदार है।

एजेंसी ने एक जुलाई को वक्फ बोर्ड को 3,82,74,444 रुपये का एक बैंकर चेक जारी किया। एजेंसी ने कहा कि यह ईडी के उस जारी अभियान की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण’ कदम है, जिसका उद्देश्य गबन की गई राशि पीड़ितों को वापस लौटाना है।

एजेंसी ने कहा, ‘‘यह राशि जारी करना दिखाता है कि ईडी वित्तीय अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ईडी धनशोधन के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह समर्पित है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि अपराध से अर्जित राशि सही मालिकों को वापस मिले।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी