देश की खबरें | ईडी ने सुशांत के दोस्त, कारोबार प्रबंधक और बहन से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त एवं रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, कारोबार प्रबंधक श्रुति मोदी और बड़ी बहन मीतू सिंह से मंगलवार को पूछताछ की। यह पूछताछ अभिनेता की मौत से संबंधित धनशोधन के मामले के सिलसिले में की गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 मुंबई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त एवं रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, कारोबार प्रबंधक श्रुति मोदी और बड़ी बहन मीतू सिंह से मंगलवार को पूछताछ की। यह पूछताछ अभिनेता की मौत से संबंधित धनशोधन के मामले के सिलसिले में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पिठानी और मोदी सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्हें पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया था। मीतू सिंह दोपहर एक बजे के बाद ईडी के दफ्तर पहुंची।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सहजनवा में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मीतू सिंह मुंबई पुलिस की महिला अधिकारियों की सुरक्षा में ईडी के दफ्तर पहुंची। वहां मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा था।

यह पहली बार है कि राजपूत के परिवार में से कोई ईडी के सामने पेश हो रहा है। राजपूत की चार बहनें हैं।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia ने कहा- बोर्ड परीक्षा को सरल बनाने के प्रस्ताव से छात्रों के रट्टा लगाने की समस्या हल नहीं होगी.

एजेंसी ने पिठानी और मोदी से से सोमवार को भी पूछताछ की थी और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए थे। मोदी से पिछले हफ्ते भी पूछताछ की गई थी।

आईटी पेशेवर पिठानी ने कई समाचार चैनलों से कहा था कि वह 14 जून को बांद्रा के फ्लैट पर मौजूद थे, जब 34 वर्षीय अभिनेता ने खुदकुशी की थी।

पिठानी ने बताया था कि वह राजपूत के साथ करीब एक साल से रह रहे थे और उन्होंने पहले मुंबई पुलिस के समक्ष दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।

ईडी ने सोमवार को मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (28) से करीब नौ घंटे पूछताछ की। एजेंसी उनसे अबतक 18-19 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक से भी कई घंटों की पूछताछ की जा चुकी है।

रिया और उनके परिवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि राजपूत के एक दोस्त को भी बुलाया जा सकता है। इसे अभिनेता के खाते से भुगतान किया गया था।

ईडी रिया और राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा दिवंगत अभिनेता के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ कर चुकी है।

समझा जाता है कि एजेंसी ने रिया से दिवंगत अभिनेता के साथ दोस्ती, कारोबारी सौदों एवं दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटित बातों के बारे में पूछताछ की थी। रिया ने अदालत में दायर की गयी याचिका में कहा था कि वह राजपूत के साथ सह-जीवन में थी।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित है। ईडी की नजर शहर के खार इलाके और रायगढ़ जिले में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है।

उनका कहना है कि रिया ने अपनी आय करीब 18 लाख रूपये होने का जिक्र करते हुए हाल में आयकर रिटर्न फाइल किया था लेकिन उनके निवेश का मूल्य कथित रूप से ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि उनके पिता ने कहा है कि वह सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी हैं और उन्हें पेंशन के रूप में हर महीने एक लाख रुपये मिलते हैं।

सूत्रों के अनुसार, रिया ने एजेंसी को बताया कि उन्होंने अपनी आय, बचत से संपत्ति में निवेश किया है और बैंक से ऋण लिया है।

रिया पर राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शुरू में रिया ने उच्चतम न्यायालय में अपनी अपील लंबित होने का हवाला देकर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। उच्चतम न्यायालय में मामले पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा था कि उनकी मुवक्किल कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं और वह जांच में सहयोग करेंगी।

रिया ने शीर्ष अदालत से दरख्वास्त की है कि बिहार पुलिस द्वारा उनके विरूद्ध दर्ज मामले को मुम्बई पुलिस को स्थानांतरित किया जाए।

रिया ने शनिवार को अपने वकील के जरिए एक नोटबुक का पन्ना साझा किया और दावा किया कि राजपूत ने उनका तथा उनके परिवार का आभार जताने के लिए इस नोट को लिखा था।

रिया ने एक पानी पीने के सिपर (बोतल) की भी तस्वीर साझा की जो राजपूत की 2019 में आई फिल्म ‘छिछोरे’ से जुड़ी प्रचार सामग्री है।

उन्होंने मीडिया को तस्वीर के साथ भेजे संदेश में कहा, ‘‘सुशांत की केवल यही चीज मेरे पास बची हैं।’’

समझा जाता है कि पूछताछ के दौरान ईडी ने रिया, शौविक और मोदी का कुछ बैंक स्टेटमेंट को रखकर आमना सामना कराया है। इन बैंक खातों में कथित रूप से पता चलता है कि राजपूत और रिया के खातों से छोटी रकम शौविक के खाते में भेजी गई है।

राजपूत के 74 वर्षीय पिता के के सिंह ने पटना में 25 जुलाई को रिया, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक मिरांडा, मोदी और अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया।

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को एक नया मामला दर्ज किया और इन्हीं लोगों को आरोपी बनाया है।

सिंह ने अपने बेटे के बैंक खातों में आर्थिक अनियमितता का भी आरोप लगाया है।

अपनी शिकायत में सिंह ने आरोप लगाया है कि राजपूत के बैंक खाते से एक साल में 15 करोड़ रुपये उन खातों में भेजे गए जिनको दिवंगत अभिनेता नहीं जानते थे या उनका उनसे कोई संबंध था।

ईडी की नजर राजपूत से संबंधित कम से कम दो कंपनियों और कुछ वित्तीय सौदों पर भी है जिनमें रिया, उनके पिता और शौविक शामिल हैं। इन्हीं लोगों को इन कंपनियों का निदेशक बताया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\