देश की खबरें | गांधी परिवार की विश्वसनीयता खत्म करने के लिए ईडी की कार्रवाई हो रही है: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने एवं ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत की बात करने के लिए की जा रही है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

नयी दिल्ली, 14 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने एवं ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत की बात करने के लिए की जा रही है, जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है? 2015 में यह मामला बंद कर दिया गया था। क्या कारण है कि इस मामले को फिर से खोला गया है। सोनिया जी और राहुल जी को निशाना बनाकर यह किया गया है। देश के लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता दुखी हैं।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘देश में सब लोग घबराए हुए हैं। क्या लोकतंत्र में यह ठीक है कि लोग अपनी बात नहीं रख सकते?’’

उन्होंने कहा, ‘‘गांव-गांव में तनाव फैल गया है। क्या देश इस स्थिति को वहन कर सकता है? राहुल गांधी जी ने सही कहा था कि पूरे देश में केरोसीन छिड़क दिया गया है।’’ गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सत्ता में आए लोग हमें दुश्मन मानते हैं...ये लोग किसी मुसलमान को टिकट नहीं देते ताकि एक संदेश दिया जा सके। ये लोग हिंदुओं को भड़काकर वोट ले रहे हैं। यह देशहित में नहीं है। देशहित में यही है कि सभी लोग मिलकर रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंदू नहीं हैं क्या? हम सभी हिंदू हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘गांधी परिवार ने देश को सिर्फ दिया है, लिया कुछ नहीं है। नेहरू जी 10-12 साल तक जेल में रहे। इंदिरा गांधी जी ने शहादत दी, राजीव गांधी जी शहीद हो गए, पंडित नेहरू ने आनंद भवन देश को दे दिया...ये सब गांधी परिवार की विश्वसनीयता खत्म करने और कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने लिए हो रहा है। इसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

उनका कहना था, ‘‘हम सब क्यों कहते हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी, आप अध्यक्ष बनो? हम समझते नहीं हैं क्या? हमारे पास दिमाग नहीं है क्या? आम कार्यकर्ता चाहता है कि यह परिवार रहे, यह परिवार रहेगा तो कांग्रेस एकजुट रहेगी।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘इस परिवार से 30 साल से कोई प्रधानमंत्री नहीं बना है। मोदी जी और अमित शाह जी को किस बात की चिंता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\