देश की खबरें | ईडी ने दाऊद से जुड़े संपत्ति मामले में नवाब मलिक के खिलाफ 5000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबद्ध कथित धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

मुंबई, 21 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबद्ध कथित धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता मलिक को इस मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी के वकीलों ने कहा कि अदालत की रजिस्ट्री में 5,000 से अधिक पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून के मामलों की विशेष अदालत दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आरोपपत्र पर संज्ञान लेगी।

ईडी का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वर्ष 1993 मुंबई धमाकों के आरोपी और वैश्विक आंतकवादी घोषित दाऊद इब्राहिम तथा उसके सहायकों के खिलाफ हाल में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है।

इससे पहले हिरासत में लेने के लिए हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय वित्तीय जांच एजेंसी ने अदालत से कहा था कि मलिक मुख्य षड्यंत्रकर्ता और लाभार्थी हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से इन संपत्तियों पर कब्जा के लिए उन्हें दाऊद इब्राहिम गिरोह के अहम सदस्यों से धन मिला।

एजेंसी ने दावा किया कि ‘‘ इन संपत्तियों को हड़पने के लिए दाऊद इब्राहिम के गिरोह के सदस्यों और नवाब मलिक ने साठगांठ की और इस आपाधिक कृत्य को वास्तविक दिखाने के लिए कई कानूनी दस्तावेजों में हेरफेर की।’’

ईडी ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान (पूर्व में गिरफ्तार) इकबाल कासकर (दाऊद इब्राहिम का भाई) ने बहन हसीना पार्कर को लेकर कई खुलासे किए जिनमें उसकी मुंबई में निर्दोष नागरिकों से उच्च मूल्यों की संपत्ति को दाऊद गिरोह का भय दिखा हड़पने में उसकी संलिप्तता शामिल है।

एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दाऊद गिरोह का एक ऐसी ही पीड़िता मुनीरा प्लंबर है।

प्लंबर की मुख्य स्थान पर संपत्ति थी जिसकी मौजूदा कीमत 300 करोड़ रुपये हैं कि मलिक ने परिवार के स्वामित्व वाली सोलीडस इन्वेस्मेंट के जरिये निवेश कर हसीना पार्कर सहित दाऊद गिरोह के सदस्यों के साथ साठगांठ कर हड़प लिया।

ईडी के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में प्लंबर ने दावा किया कि उन्होंने यह संपत्ति मलिक को नहीं बेची थी। यह भी लगता है कि मलिक पीएमएलए के प्रावधानों के तहत परिभाषित धन शोधन के भी दोषी हैं।हालांकि, मलिक ने स्वयं पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय के तत्काल जेल से रिहा करने के लिए दायर अर्जी को खारिज करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट