छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई छापे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं कर सकते, हम जीतेंगे: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों की हालिया छापेमारी उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ साथ भाजपा शासित मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में जीतेगी।

Mallikarjun Kharge | Photo; ANI

बालाघाट (मप्र), 4 नवंबर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों की हालिया छापेमारी उनके कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ साथ भाजपा शासित मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में जीतेगी. वह मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के कटंगी कस्बे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

खरगे ने कहा, ‘‘ मैं कल (शुक्रवार) को छत्तीसगढ़ में था. मोदी साहब (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) और शाह साहब (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) की फौज भी वहां थी. ईडी, सीबीआई आयकर छापों के जरिए वे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराना चाहते थे ताकि वे हतोत्साहित होकर घर बैठ जाएं.’’ उन्होंने कहा कि वे सोच रहे हैं कि इन छापों से कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत हासिल करने जा रही है.

कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विभिन्न छापों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार को निशाना बनाने एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर (आईटी) को हथियार बनाने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने एक बार मनरेगा योजना की कड़ी आलोचना की थी, लेकिन उसी कार्यक्रम ने सरकार को कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार प्रदान करने में मदद की.

खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी हरित क्रांति लेकर आई, जिसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि उत्पादकता को बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के उस दृष्टिकोण के कारण ही वर्तमान सरकार लाखों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने में सक्षम है.उन्होंने कहा कि आज देश के करोड़ों लोग जिस मोबाइल फोन और कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं.

वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शिता के कारण संभव हुआ. खरगे ने देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्रियों-- जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया तथा इस मुद्दे पर कांग्रेस पर सवाल उठाने के लिए मोदी की आलोचना की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े