देश की खबरें | ईडी ने राजद परिवार के ‘करीबी सहयोगी’ की 113 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में 70 एकड़ जमीन और फ्लैट, मुंबई में कुछ मकान, दिल्ली में एक फार्महाउस और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के कथित ‘करीबी सहयोगी’ अमित कात्याल और उसकी रियल्टी कंपनियों की लगभग 113 करोड़ रुपये की सावधि जमा को धनशोधन निरोधक कानून के तहत कुर्क कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में 70 एकड़ जमीन और फ्लैट, मुंबई में कुछ मकान, दिल्ली में एक फार्महाउस और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के कथित ‘करीबी सहयोगी’ अमित कात्याल और उसकी रियल्टी कंपनियों की लगभग 113 करोड़ रुपये की सावधि जमा को धनशोधन निरोधक कानून के तहत कुर्क कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि अमित कात्याल, क्रिश रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 113.03 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के लिए छह अगस्त को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था।

कात्याल को पिछले साल रेलवे के कथित नौकरी के लिए जमीन घोटाले से संबंधित एक अलग धनशोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

बयान में कहा गया कि कुर्क की गईं संपत्तियों में गुरुग्राम के सेक्टर 63 और 65 (नंगली उमरपुर, उल्लावास, मैदावास गांव) में 70 एकड़ जमीन, क्रिश प्रोविंस एस्टेट नामक एक रियल एस्टेट परियोजना में पांच फ्लैट और गुरुग्राम में क्रिश फ्लोरेंस एस्टेट में सात फ्लैट शामिल हैं, जो ‘‘बेनामी’’ निदेशकों के नाम पर हैं और मुंबई में एक ‘‘बेनामी’’ कंपनी के दो फ्लैट शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि जोनापुर में एक आलीशान फार्महाउस और नयी दिल्ली में एक व्यावसायिक संपत्ति, सहयोगियों की 27 करोड़ रुपये की सावधि जमा रसीदें भी कुर्क की गईं संपत्तियों में शामिल हैं।

एजेंसी ने इस मामले में मार्च में छापेमारी की थी और दावा किया था कि उसने 200 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

धनशोधन का यह मामला गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास