देश की खबरें | ईडी ने पीएसीएल मामले में निर्मल सिंह भंगू के दामाद को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कथित 48,000 करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पीएसीएल के दिवगंत प्रवर्तक निर्मल सिंह भंगू के दामाद को गिरफ्तार किया है। इस पोंजी स्कीम में कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई।

नयी दिल्ली, 22 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कथित 48,000 करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पीएसीएल के दिवगंत प्रवर्तक निर्मल सिंह भंगू के दामाद को गिरफ्तार किया है। इस पोंजी स्कीम में कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई।

भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह हायर को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने सिंह को ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

धन शोधन की यह जांच 2015 में पीएसीएल इंडिया लिमिटेड, पीजीएफ लिमिटेड, भंगू और अन्य के खिलाफ निवेशकों से ठगी के मकसद से योजनाएं संचालित करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, इन योजनाओं के माध्यम से पीएसीएल और उसके निदेशकों ने निवेशकों से लगभग 48,000 करोड़ रुपये की ‘‘धोखाधड़ी’’ की।

इसने कहा कि हायर पीएसीएल लिमिटेड की कई सहयोगी कंपनियों में निदेशक था, जिनमें दो ऑस्ट्रेलियाई कंपनी शामिल हैं।

ईडी ने आरोप लगाया कि पीएसीएल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने ‘‘अपराध की आय’’ के 657.18 करोड़ रुपये हायर के ‘‘नियंत्रण’’ वाली इन ऑस्ट्रेलियाई इकाइयों में लगाया।

इस रकम को फिर ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों ने ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न रियल एस्टेट संपत्तियों में ‘‘निवेश’’ किया। इसने कहा कि हायर 25 जुलाई 2016 के उच्चतम न्यायालय के आदेश का ‘‘उल्लंघन’’ करते हुए पीएसीएल और इसकी संबंधित संस्थाओं की संपत्तियों को ‘‘बेच’’ रहा था।

ईडी ने ऑस्ट्रेलिया में 462 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों सहित 706 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और पीएसीएल, भंगू और अन्य के खिलाफ दो आरोपपत्र दायर किए हैं।

ईडी ने कहा कि इन परिसंपत्तियों का विवरण उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति के साथ साझा किया गया है।

भंगू की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\