देश की खबरें | ईडी ने कोलकाता में नया पूर्वी क्षेत्र प्रमुख नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने पश्चिमी क्षेत्र विशेष निदेशक को कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया है। ईडी का पूर्वी क्षेत्र आरजी कर अस्पताल धन शोधन मामले और नेताओं की संलिप्तता वाले कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मामलों सहित कई संवेदनशील और प्रमुख मामलों की जांच कर रहा है।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने पश्चिमी क्षेत्र विशेष निदेशक को कोलकाता स्थित पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया है। ईडी का पूर्वी क्षेत्र आरजी कर अस्पताल धन शोधन मामले और नेताओं की संलिप्तता वाले कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मामलों सहित कई संवेदनशील और प्रमुख मामलों की जांच कर रहा है।

सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर कैडर के 2004 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी सत्यव्रत कुमार को कोलकाता में ईडी के पूर्वी क्षेत्र कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कुमार अब तक संघीय एजेंसी के विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत थे और मुंबई में इसके पश्चिमी क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे थे।

मंगलवार को यहां ईडी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पश्चिमी महानगर में कुमार की जगह पूर्वी क्षेत्र के विशेष निदेशक सुभाष अग्रवाल लेंगे।

लगभग 11 वर्षों से ईडी में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे कुमार ने पश्चिमी क्षेत्र में कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांचों का नेतृत्व किया है। इन मामलों में हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ कथित दो अरब अमेरिकी डॉलर की बैंक धोखाधड़ी, शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ बैंक-ऋण धोखाधड़ी का मामला और महाराष्ट्र के नेताओं से जुड़े कई ‘संवेदनशील’ मामले शामिल हैं।

कुमार के नेतृत्व में ईडी के पश्चिमी क्षेत्र ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की भी जांच की। इस मामले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नेताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं के संबंधों की जांच की जा रही है।

कुमार ने दिल्ली में ईडी के पूर्व निदेशक संजय कुमार मिश्रा के ‘स्टाफ आफिसर’ के रूप में भी काम किया।

ईडी के पूर्वी क्षेत्र का अधिकार क्षेत्र पश्चिम बंगाल के अलावा सभी पूर्वोत्तर राज्यों पर है, जबकि पश्चिमी क्षेत्र महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा को देखता है। इन क्षेत्रों का नेतृत्व विशेष निदेशक स्तर के अधिकारी करते हैं जो दिल्ली में एजेंसी के निदेशक को रिपोर्ट करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी