देश की खबरें | 122 सांसदों, विधायकों के खिलाफ ईडी, 121 के खिलाफ सीबीआई ने जांच की : शीर्ष अदालत को बताया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया गया कि 122 सांसद और विधायक धनशोधन के मामलों में आरोपी हैं और उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है, जबकि 121 अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराधों में केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त उच्चतम न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया गया कि 122 सांसद और विधायक धनशोधन के मामलों में आरोपी हैं और उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही है, जबकि 121 अन्य के खिलाफ विभिन्न अपराधों में केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया है।

सांसदों के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज मामलों में से 28 मामलों में जांच लंबित है और 10 मामले निचली अदालतों में आरोप तय किए जाने के चरण में हैं।

शीर्ष अदालत को यह भी बताया गया कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 मामले उत्तर प्रदेश सरकार ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 321 के तहत वापस ले लिए और इसका कोई कारण नहीं बताया गया।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ बुधवार को अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई करने वाली है।

सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों में जल्द निपटारा किए जाने का आग्रह करने से संबंधित मामले में अदालत मित्र के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया द्वारा दायर रिपोर्ट में कहा गया कि विधानसभा और विधान परिषदों के सदस्यों के खिलाफ ईडी द्वारा दर्ज किए गए 48 मामलों में जांच लंबित है और 15 मामले आरोप तय किए जाने के चरण में हैं।

न्यायालय को यह सूचना अधिवक्ता स्नेहा कालिता द्वारा दायर रिपोर्ट के माध्यम से दी गई।

हंसारिया ने कहा कि जिन अदालतों में मामले लंबित हैं, उन्हें मामलों को दैनिक सुनवाई के आधार पर जल्द निपटाने का निर्देश दिया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त