Echos Mobility: इकोस मोबिलिटी का शेयर निर्गम मूल्य से 17 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ सूचीबद्ध

ड्राइवर-चालित परिवहन समाधान प्रदाता इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) का शेयर निर्गम मूल्य 334 रुपये से 17 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ.

नयी दिल्ली, 4 सितंबर : ड्राइवर-चालित परिवहन समाधान प्रदाता इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) का शेयर निर्गम मूल्य 334 रुपये से 17 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ. बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 17.15 प्रतिशत उछाल के साथ 391.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. बाद में यह 36.52 प्रतिशत बढ़कर 456 रुपये पर पहुंच गया.

एनएसई पर शेयर ने 16.76 प्रतिशत उछाल के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,540.70 करोड़ रुपये रहा. इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (ईसीओएस) के निर्गम को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 64.18 गुना अभिदान मिला था. यह भी पढ़ें : Fintech Industry: देश में बीते 3 वर्ष में पांच गुना हुई फिनटेक स्टार्टअप की संख्या

कंपनी ने अपने 601 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 318-334 रुपये प्रति शेयर तय किया था. दिल्ली स्थित यह कंपनी 25 वर्षों से अधिक समय से कॉर्पोरेट ग्राहकों को ‘शोफर्ड कार रेंटल’ (सीसीआर) और कर्मचारी परिवहन सेवाएं (ईटीएस) प्रदान कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड