केंद्र का आर्थिक पैकेज ‘‘ आंकड़ों का मायाजाल’’: वामदल

वामदलों ने यह हमला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा करने के महज कुछ घंटों बाद किया।

जमात

नयी दिल्ली, 17 मई वामदलों ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज को ‘‘भ्रमित’’ करने वाला और ‘‘ आंकड़ों का मायाजाल’’ का करार दिया।

वामदलों ने यह हमला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा करने के महज कुछ घंटों बाद किया।

वित्तमंत्री ने मनरेगा योजना के लिए बजट में आवंटित 61 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त 40 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है ताकि अपने-अपने राज्यों को लौट रहे कामगारों को रोजगार मुहैया कराए जा सके। सीतारमण के मुताबिक इस राशि से 300 करोड़ कार्यदिवस सृजित होंगे।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कई ट्वीट कर कहा कि वित्तमंत्री ने राज्यों के ऋण लेने की सीमा को तीन प्रतिशत से बढ़कार पांच प्रतिशत करने के साथ यह कहकर माखौल उड़ाया कि उन्होंने अबतक ऋण सीमा का केवल 14 प्रतिशत ही उपयोग किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भ्रामक है, केंद्र द्वारा संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यों को हस्तांतरित की जाने वाली राशि और भारतीय रिजर्व बैंक का साधन बढ़ाने के फैसले को मोदी सरकार राज्यों को दी गई मदद के रूप में दिखा रही।’’

येचुरी ने कहा कि रिजर्व बैंक को राज्य सरकार द्वारा जारी बांड को रेपो रेट पर हासिल करने, ऋण लेने की लागत को कम करने के उपाय करने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार गत पांच दिनों से आंकड़ों का मायाजाल दिखा रही है और इस भारी संकट में गरीबों और असुरक्षित लोगों की मदद के लिए कुछ नहीं कर रही है। मोदी सरकार सभी जगहों से दिखाई दे रही तस्वीरों और खबरों से आंखें फेर चुकी है और उसकी प्राथमिकता प्रचार और कारोबारियों से साठगांठ को लेकर है।’’

भाकपा के महासचिव डी राजा ने पूछा कि क्या वित्तमंत्री अर्थव्यवस्था को बेच कर आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी से लड़ने के नाम पर इस सरकार ने आक्रमक रूप से नव उदारवादी आर्थिक एजेंडे को लागू किया है। कृषि से लेकर सभी क्षेत्रों में वे कॉरपोरेटाइजेशन के बारे में बात करते हैं, यहां तक की रक्षा, कोयला और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी। ये रणनीतिक क्षेत्र हैं और संसद का सत्र नहीं चल रहा है। वे इस संकट का इस्तेमाल इन नीतियों को आगे बढ़ाने में कर रहे है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी