आर्थिक पैकेज एक मजाक, पुरानी नीतियों को बढ़ावा देने वाला : वाम दल

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार करोड़ों लोगों की मौजूदा तकलीफों को लेकर असंवेदनशील है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई वामपंथी पार्टियों ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज एक मजाक है और यह न सिर्फ लोगों की चिंताओं को दूर करने में विफल रहा है, बल्कि यह, आर्थिक संकट पैदा करने वाली पुरानी नीतियों को बढ़ावा देने वाला है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार करोड़ों लोगों की मौजूदा तकलीफों को लेकर असंवेदनशील है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार द्वारा घोषित तथाकथित पैकेज एक मजाक है। सड़कों पर पैदल जा रहे लोगों और दूसरे जरूरतमंद लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है लेकिन सरकार उनकी तकलीफों के लेकर संवेदनशील नहीं है।’’

येचुरी ने कहा कि लंबे समय से आर्थिक मदद की मांग कर रहे राज्यों को उनका बकाया भी नहीं दिया जा रहा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से हमें उम्मीद थी कि कामकाजी वर्ग और प्रवासी मजदूरों को तत्काल राहत दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने बेरोजगारी और भूख के मुद्दों का निदान नहीं किया।’’

राजा ने दावा किया कि पैकेज के नाम पर वित्त मंत्री ने सिर्फ पिछले छह साल से चली आ रही सरकार की आर्थिक नीतियों का ही प्रचार-प्रसार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी