जरुरी जानकारी | चीन में महामारी के बाद सुधार की लय बिगड़ने से आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बाद चीन में आर्थिक सुधार के बाद अब सुस्ती के संकेत दिखने लगे हैं, और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर पहली तिमाही में 18.3 प्रतिशत वृद्धि दर के मुकाबले दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

बीजिंग, 15 जुलाई कोविड-19 महामारी के बाद चीन में आर्थिक सुधार के बाद अब सुस्ती के संकेत दिखने लगे हैं, और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर पहली तिमाही में 18.3 प्रतिशत वृद्धि दर के मुकाबले दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की जीडीपी दूसरी तिमाही में वार्षिक आधार पर 7.9 प्रतिशत बढ़ी।

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में तिमाही आधार पर अर्थव्यवस्था 1.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

अन्य आर्थिक संकेतकों की बात करें तो पहली छमाही में औद्योगिक उत्पादन में 15.9 प्रतिशत और खुदरा बिक्री में 23 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ सुधार देखने को मिला।

सर्वेक्षण में शहरी बेरोजगारी दर जून में पांच प्रतिशत रही, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 0.7 प्रतिशत कम है।

एनबीएस के आंकड़ों के अनुसार पहली छमाही में कुल 69.8 लाख नए शहरी रोजगार सृजित हुए, जो वार्षिक लक्ष्य का 63.5 प्रतिशत है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार चालू वर्ष की पहली छमाही में चीन की प्रति व्यक्ति व्यययोग्य आय सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 17,642 युआन (लगभग 2,731 अमेरिकी डॉलर) हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट