देश की खबरें | ‘इटर्नल लाइट’: दलाई लामा की नयी जीवनी सितंबर में जारी होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के मौके पर, प्रकाशन गृह ‘वेस्टलैंड बुक्स’ ने रविवार को उनकी नयी जीवनी जारी करने की रविवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के मौके पर, प्रकाशन गृह ‘वेस्टलैंड बुक्स’ ने रविवार को उनकी नयी जीवनी जारी करने की रविवार को घोषणा की।

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अरविंद यादव द्वारा लिखित ‘‘इटर्नल लाइट: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ हिज होलीनेस द 14 दलाई लामा’’ का सितंबर में विमोचन होगा।

यह पुस्तक 14वें दलाई लामा के उल्लेखनीय जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों का वृत्तांत प्रस्तुत करती है।

दलाई लामा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस जीवन वृत्त को उपलब्ध कराने के लिए अरविंद यादव के प्रयासों के लिए आभारी हूं। यह पुस्तक अधिक पाठकों को तिब्बती इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करने का मौका देगी। यह हमारे लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें वह संदेश है जिसे मैं हमेशा प्रसारित करना चाहता रहा हूं - प्रेम, करुणा, सहिष्णुता, क्षमा, दया और मानवता की एकता का संदेश।’’

दलाई लामा का जन्म छह जुलाई, 1935 को मौजूदा चिंगहाई प्रांत में एक किसान परिवार में हुआ था। बाद में उनका नाम तेनजिन ग्यात्सो रखा गया। उस समय तिब्बत अपने पड़ोसी चीन के खिलाफ अपनी संप्रभुता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा था और अंततः कम्युनिस्ट नेता माओत्से तुंग के नेतृत्व में चीनी सेना ने 1959 में तिब्बत को अपने कब्जे में ले लिया। इसके चलते दलाई लामा को अपने बहुत से तिब्बती समर्थकों के साथ भाग कर भारत के धर्मशाला में शरण लेनी पड़ी।

बौद्ध नेता को 1989 में “अपने लोगों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए सहिष्णुता और आपसी सम्मान पर आधारित शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करने के लिए” नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

प्रकाशक के अनुसार, "इटर्नल लाइट" में दलाई लामा के नेतृत्व में निर्वासन के दौरान तिब्बती लोगों द्वारा अपनी संस्कृति, इतिहास और धर्म की रक्षा के लिए किए गए लगातार प्रयासों को भी दर्शाया गया है।

वेस्टलैंड बुक्स में प्रकाशक और संपादक मीनाक्षी ठाकुर ने कहा, ‘‘यह जीवत वृत्त एक महत्वपूर्ण मोड़ है... यादव की पुस्तक कई वर्षों के शोध का नतीाज है। उन्होंने तिब्बत के इतिहास की धारणा में भिन्नताओं और शांति के वैश्विक राजदूत के रूप में दलाई लामा की यात्रा के बारे में सही जानकारी दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट