देश की खबरें | भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अमेरिकी सहायता पर ईसी को स्पष्टीकरण देना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को उन खबरों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ने भारत में ‘मतदान प्रतिशत’ बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर खर्च किए।

जम्मू, 20 फरवरी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को उन खबरों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ने भारत में ‘मतदान प्रतिशत’ बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर खर्च किए।

एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विदेशी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया।

अब्दुल्ला ने कहा, "यह (विदेशी हस्तक्षेप) नहीं होना चाहिए। अब तक, विदेशी हस्तक्षेप का कोई प्रमाण नहीं है… निर्वाचन आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हमारे चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप हुआ था, क्योंकि अब तक हमारा मानना रहा है कि हमारे चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए थे।"

वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें ट्रंप ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए धन खर्च करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया था। ट्रंप ने यह भी अनुमान जताया कि पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन भारत में किसी और को सत्ता में लाने का प्रयास कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह अमेरिका का मामला है कि वह किसे सहायता राशि देना चाहता है और किसे नहीं।"

अमेरिकी सरकार के दक्षता विभाग ने हाल ही में कई खर्चों में कटौती की घोषणा की। विभाग ने भारत में "मतदान प्रतिशत" बढ़ाने के लिए आवंटित 2.1 करोड़ डॉलर की कटौती भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\