खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाइटेड, चेल्सी और लीवरपूल की ईपीएल में आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए मेसन ग्रीनवुड और फ्रेड ने भी एक-एक गोल किये। टीम की जीत में पॉल पोग्बा ने चार गोल में सहायक की भूमिका निभाकर शानदार योगदान दिया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए मेसन ग्रीनवुड और फ्रेड ने भी एक-एक गोल किये। टीम की जीत में पॉल पोग्बा ने चार गोल में सहायक की भूमिका निभाकर शानदार योगदान दिया।

  इस मैच के लिए स्टेडियम में 72,000 से ज्यादा दर्शक मौजूद थे जो कोरोना महामारी का दौर शुरु होने के बाद सबसे बड़ी संख्या है।

मध्यांतर तक मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम 1-0 से आगे थी लेकिन 49वें मिनट में लीड्स के ल्यूक ऐलिंग ने गोल कर स्कोर को 1-1 कर दिया।

इससे बाद 52वें से 68वें मिनट के बीच मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चार गोल दाग कर अपनी बढ़त 5-1 की कर ली जो आखरी तक बरकरार रही।

यूरोपीय चैम्पियन चेल्सी ने लगभग 39,000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गये मैच में क्रिस्टल पैलेस को 3-0 से हराया तो वहीं लीवरपूल ने नोर्विच को इसी अंतर से शिकस्त दी।

लीवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह ने दो गोल में मदद करने के बाद खुद भी एक गोल किया।

अन्य मुकाबलों में वाटफोर्ड ने एस्टन विला को 3-2 जबकि एवर्टन ने साउथम्पटन को 3-1 से हराया।

लीसेस्टर ने 34 साल के जैमी वार्डी के गोल की मदद से वॉल्वरहैम्प्टन को 1-0 से हराया। ब्राइटन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बर्नले को 2-1 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट