देश की खबरें | पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि आम जनता को पेयजल की सहज उपलब्धता उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

जयपुर, 29 मई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि आम जनता को पेयजल की सहज उपलब्धता उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

शर्मा ने कहा कि लोगों को बिजली व पेयजल की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

शर्मा ने यहां दो पंप हाउस का निरीक्षण किया व अधिकारियों को हर घर निर्बाध पेयजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राज्य में भीषण गर्मी के बीच बिजली व पेयजल संकट को लेकर विपक्ष ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री शर्मा बुधवार दोपहर बाद यहां रामनिवास बाग पंप हाउस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से कहा,“आने वाले समय में बिजली-पानी की किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी और आम जन को कोई परेशानी नहीं होगी।”

उन्होंने इस बारे में 'एक्स' पर लिखा,'शहर हो या गांव, जन-जन तक पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।”

शर्मा के अनुसार, भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध जल की इसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आज रामनिवास बाग पंप हाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हर घर निर्बाध पेयजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने लिखा,“ग्रीष्म ऋतु के बढ़ते प्रकोप से आमजन को राहत दिलाने के लिए हमारी सरकार मिशन मोड में सतत क्रियाशील है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\