देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली: पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने पूर्व पड़ोसी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पूर्व पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पूर्व पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना न्यू अशोक नगर में सोमवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले राम (33) ने अपनी जान गंवा दी।

राम के रिश्तेदार अमित ने पुलिस को बताया कि राम के एक पूर्व पड़ोसी ने उस पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के गुप्तांगों के पास चाकू के कई वार किए गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा आरोप है कि आरोपी को यह शक था कि राम का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। आरोपी ने सोमवार रात शराब के नशे में राम पर चाकू से हमला कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट