खेल की खबरें | एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के शुरूआती चरण में ईस्ट बंगाल का सामना अल्टीन असीर एफसी से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ईस्ट बंगाल आगामी एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के शुरूआती चरण में 14 अगस्त को तुर्कमेनिस्तान के क्लब अल्टीन असीर एफसी से भिड़ेगा। बुधवार को हुए ड्रा में इसकी घोषणा की गई।
कुआलालंपुर, 19 जून ईस्ट बंगाल आगामी एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के शुरूआती चरण में 14 अगस्त को तुर्कमेनिस्तान के क्लब अल्टीन असीर एफसी से भिड़ेगा। बुधवार को हुए ड्रा में इसकी घोषणा की गई।
पिछले सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में नौवें स्थान पर रही ईस्ट बंगाल ने इस साल सुपर कप जीतकर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।
ईस्ट बंगाल 14 अगस्त को घरेलू मैदान पर खेलेगा।
एएफसी चैम्पियंस लीग 2 के शुरूआती चरण में चार टीमें हिस्सा लेंगी। दूसरा मैच बहरीन के अल-अहली और अल-कुवैत के बीच होगा।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाला दूसरा आईएसएल क्लब लीग शील्ड विजेता मोहन बागान सुपर जायंट्स है जो सीधे ग्रुप चरण में खेलेगा।
ग्रुप चरण में 32 टीम को आठ ग्रुप में रखा जायेगा जिसमें मैच 17 सितंबर से पांच दिसंबर तक राउंड रोबिन प्रारूप से खेले जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)